MP Plane Crash: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट घायल

प्लेन क्रैश होने के कारण घायल हुए दोनों पायलट चोटिल हो गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हवाई पट्टी पर प्राइवेट विमान अकादमी का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण दो पायलत घायल हो गए। वहीं हादसा करीब दोपहर डेढ़ बजे की बताई जा रही है।

इंजन के खराबी के कारण क्रैश हुआ विमान

बताया जा रहा है कि इंजन के खराबी के कारण विमान क्रैश हुआ है। वहीं गुना कैंट पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप राजोरिया ने के मुताबिक दो सीटर 152 विमान अचानक हादसे का शिकार हो गया। इस एयरक्राफ्ट को ट्रेनी पायलट उड़ा रहे थे। इस दौरान प्लेन 40 मिनट तक उड़ान भरी थी। हालांकि इंजन के खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन एयरक्राफ्ट परिसर में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इलाज के लिए कराया गया भर्ती

वहीं प्लेन क्रैश होने के कारण घायल हुए दोनों पायलट चोटिल हो गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, दोनों खतरे से बाहर हैं। आपको बता दें विमान पहले सागर से नीमच गया था, जिसके बाद वापस सागर जा रहा था। इस दौरान उनके द्वारा गुना में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। जिसके बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

1983 में बनाया गया था विमान

गुना में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त विमान साल 1983 में बनाया गया था। इस प्लेन का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-BBB है, जोकि सिंगल इंजन वाला 152 विमान है। यह विमान यश एयर लिमिटेड कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है। वहीं अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुछ समय पहले प्लेन को रखरखाव और जांच के लिए लाया गया था।

Related Articles

Back to top button