पीएम मोदी और जो बाइडेन की होगी मुलाकात, पीएम के साथ डिनर करेंगे बाइडेन

जो और पीएम मोदी की दूसरी बार ये स्पेशल डिनर होने वाली है. इससे ठीक 3 महीने पहले पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे.

डिजिटल डेस्क- जी-20 समिट के लिए भारत की तैयारी पूरी हो चुकी है.लगातार जी-20 से जुड़े हुए अपडेट आ रहे है.इसी बीच बता दें कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को डिनर पर इनवाइट किया है. दोनों नेताओं की आज एक दूसरे से मिलेंगे. पीएम मोदी के आवास यानी की लोक कल्याण मार्ग पर स्थित जो बाइडेन की मुलाकात होगी. जी -2 में शामिल होने के लिए जो बाइडेन शाम को भारत पहुंचेंगे. बता दें कि दोनों नेताओं की द्वीपक्षीय बैठक होगी.

इसी के साथ ये भी कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का ये पहला भारत दौरा है. साल 2020 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भारत आए थे.
जो और पीएम मोदी की दूसरी बार ये स्पेशल डिनर होने वाली है. इससे ठीक 3 महीने पहले पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे. उस दौरान पीएम मोदी के लिए स्पेशल डिनर रखा गया था. दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बातचीत के दौरान भारत और अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिए जाने की संभावना को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है.

अब आपको बता दें कि क्या है जी- 20 समूह

जी-20 समूह में सदस्य में कई देश शामिल है. दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत और दुनिया के व्यापार का 75 प्रतिशत इन्ही देशों के पास है. जी -20 समूह वाले देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button