काशी से PM MODI ने किया लोकसभा चुनाव के जंग का ऐलान, सीएम योगी भी दिखे साथ!

काशी में पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा लोकसभा चुनाव के नजरिए से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वाराणसी- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगामी लोकसभा चुनाव में तीसरी बार वाराणसी से बीजेपी का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। लोकसभा 2024 के रण में जाने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक योद्धा की तरह करीब 30 किलोमीटर के रोड शो के दौरान 38 स्थानों पर पुष्पवर्षा कर किया। वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा लोकसभा चुनाव के नजरिए से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम अपने इस दौरे के दौरान एक योद्धा की तरह नजर आए हो लोकसभा चुनाव के जंग में जाने से पहले बकायदा अपने आराध्य भगवान शिव का पूजन किया, तो वही त्रिशूल लेकर लोकसभा के इस चुनावी समर में बीजेपी को 400 से अधिक सीट पर जीत दिलाने का संदेश देते हुए चुनावी जंग का ऐलान किया। पीएम मोदी की याद तस्वीर सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमे पीएम मोदी को एक सेनापति की तरह सीएम योगी त्रिशूल देते हुए दिख रहे है और पीएम मोदी भी भगवान शिव के इस शास्त्र को एक योद्धा की तरह दिखाते नजर आ रहे है।

बाबा श्री काशी विश्वनाथ से पीएम ने देश के कल्याण के सात बीजेपी के जीत की कामना

काशी में बिना श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी को जहां न्यास के पदाधिकारियों और मंदिर प्रशासन द्वारा ॐ नमः शिवाय लिखे अंगवस्त्र के साथ मंगलाचरण के साथ स्वागत किया गया। महाशिवरात्रि के एक दिन पश्चात बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में पीएम मोदी को षोडशोपचार विधि से अर्चकों ने पूजन संपन्न करवाया।

देश के कल्याण और एक बार फिर बीजेपी की प्रचंड जीत की कामना करते हुए पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ धाम परिसर पहुंचे। पीएम मोदी को गर्भ गृह से निकलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्मृतिचिन्ह के रूप में डमरू और नाग जड़ित एक त्रिशूल भेंट किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिए गए त्रिशूल को पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं की तरफ किया, जिस पर श्रद्धालुओं ने हर – हर महादेव का उद्घोष किया। पीएम मोदी ने दोबारा त्रिशूल को दिखाते हुए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

पीएम मोदी का गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ स्वागत, देर रात सड़क पर डटे रहे कार्यकर्ता

वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ और बरेका गेस्ट हाउस तक बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ काशी की जनता ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पीएम के स्वागत के लिए बीजेपी के द्वारा बनाए गए 38 प्वाइंट के अलावा काशी के जनता ने दर्शनों स्थानों से पीएम के ऊपर पुष्पवर्षा का स्वागत किया। वही पीएम मोदी भी अपनी काशी की जनता का अभिवादन करने में पीछे नहीं रहे।

जनता के इस स्वागत के लिए पीएम मोदी ने अपने काफिले की स्पीड को कम करते हुए देव तुल्य जनता को प्रणाम के साथ हांथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हुए नजर आए। गौरतलब है, कि बीजेपी के तरफ से तीसरी बार वाराणसी।लोकसभा सीट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में काशी की जनता भी पीएम के उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर काफी उत्साहित है और काशी की जनता का यह उत्साह पीएम मोदी के काशी आगमन पर देखने को मिला। पीएम मोदी के स्वागत में हजारों बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ काशी की जनता देर रात तक मौजूद रही।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button