
दिल्ली; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद भवन का निर्माण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया. पीएम मोदी ने संसद में मौजूद स्पीकर की कुर्सी के पास तमिलनाडु से आए सेंगोल की स्थापना की. इसके पश्चात श्रमिकों को स्म्मानित किया. इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। pic.twitter.com/tN4rlOf6EV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2023
नए संसद भवन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश के लिए गौरव का विषय है कि विश्व के सबसे पुरानी और सबसे बड़ी लोकशाही के जनप्रतिनिधियों के लिए आज़ादी के बाद देश में स्वयं निर्मित संसद लोकार्पित हो रही है.
वहीं, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी देश को नया संसद भवन सौंपने जा रहे हैं…यह संसद भवन 142 करोड़ भारतीयों के लिए स्वाभिमान का प्रतीक है.
नए संसद का उद्घाटन में शामिल होने आए तमिलनाडु के वेल्लकुरुचि अधिनम के 18वें पुजारी ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया जाएगा. स्पीकर की कुर्सी के पास ‘सेंगोल’ लगाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कल सभी अधिनामों को सम्मानित किया.









