
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ सोमवार, 2 सितंबर से आगाज हो गया है। इसी बीच बीजेपी के संगठन पर्व, सदस्ता अभियान 2024 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज से सदस्यता अभियान के एक और दौर का प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जन संघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र निरंतर नहीं पनपता है तो वैसी स्थिति बनती है जिसे आज देश के कई पार्टियों में देखा जा रहा है।
नेशन फर्स्ट की भावना से कर रहे काम
पीएम मोदी ने अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल पेंट किया। लेकिन दीवारों पर पेंट इतनी श्रद्धा के साथ की गई है कि ये विश्वास था कि यह कमल लोगों के दिलों में भी पेंट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हम 2 थे लोग मजाक बना रहे थे। लेकिन हम नेशन फर्स्ट की भावना से काम कर रहे हैं। जिसमें बीजेपी के कार्यकर्ता लगातार जुटे रहते हैं।
इस कालखंड में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू
पीएम मोदी ने सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के कालखंड में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लोकसभा और विधानसभा में लागू हो गया होगा। ऐसे में सदस्यता अभियान में मैं ऐसे लोगों को जोड़ूंगा जो मेरे पार्टी के इतने महत्वपूर्ण निर्णय में अधिकतम महिलाओं को विजयी बनाकर विधायक और सांसद बना सकें।









