गुरु तेग बहादुर के 400वे प्रकाश पर्व पर लाल किले को लेकर PM Modi ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

नई दिल्ली में गुरूवार को गुरु तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्का और डाक टिकट जारी किया. इस पर्व के दौरान सिख समुदाय द्वार्रा आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने शिरकत की.

नई दिल्ली में गुरूवार को गुरु तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्का और डाक टिकट जारी किया. इस पर्व के दौरान सिख समुदाय द्वार्रा आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने शिरकत की. पीएम मोदी इस दौरान भक्ति-भावना और श्रद्धा में लीन दिखे. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश गुरुओं के आदर्श पर बढ़ रहा है.

उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रकाश पर्व में सभी का स्वागत है, मैं सभी गुरुओं को नमन करता हूं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत जहां है, बलिदानियों के कारण है, लाल किले ने देश के हौंसले को परखा है. उन्होंने कहा कि लालकिले के पास ही गुरुद्वारा सीसगंज है जो हमारी महान विरासत का प्रतिक है.

उन्होंने कहा कि जिस समय आताताइयों ने भारत की अखंडता को तोड़ने की कोशिश की, हमारी आस्था को हानि पहुंचाने की कोशिश की उस समय देश के सामने गुरु तेग बहादुर ही विकल्प थे. पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया आज भारत के तरफ बहुत आशान्वित होकर देख रही है.

उन्होंने इस दौरान कहा कि हमारी संस्कृति और हमारे गुरुओं का ज्ञान दुनियाभर को आलोकित कर रहा है. ‘इस धरती को हमारे ऋषियों,गुरुओं ने सींचा है’, ये महान भूमि सिर्फ एक देश नहीं है ये गुरुओं के बलिदान और त्याग से सिंचित अमर भूमि है.

Related Articles

Back to top button