
बीजेपी के दिग्गज नेता और पिछले दो बार से प्रधानमंत्री रहे नरेंद्र मोदी ने आज यानी 9 जून को लगातार तीसरी बार PM पद का शपथ लेते हुए देश की सत्ता में खुद को काबिज कर लिया है। इसी के साथ अब वो भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले वो पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम के बाद अब उनके कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने पद की गोपनीयता का शपथ ली है। बता दें, पद की गोपनीयता के लिए पीएम मोदी सहित पूरे मंत्रिपरिषद को ये शपथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजियत इस समारोह में न सिर्फ राजनीति बल्कि उद्योग और फ़िल्मी दुनिया से जुड़े कई दिग्गज भी नजर आए।
दरअसल, आज मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट में लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन केंद्रीय मंत्रियों पर…
- बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा
- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- मोदी 2.0 में वित्त मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण
- पिछली सरकार के विदेश मंत्री एस जयशंकर
- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- कर्नाटक के पूर्व सीएम डी कुमार स्वामी
- धर्मेंद्र प्रधान
- जीतन राम मांझी
- बिहार के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह
- सर्बानंद सोनोवाल
- 2014 और 2019 में मंत्री रहें डॉ. वीरेंद्र कुमार
- सबसे युवा केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू
- बिहार के बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह
- पूर्व रेल मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव
- बिहार के जमुई सांसद चिराग पासवान
- असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल









