रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के नाम रहा 17वीं लोकसभा..बोले पीएम मोदी

ऐसे बहुत कम देखने को मिलता है कि रिफॉर्म के साथ परफॉर्म भी देखने को मिले। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्म होता हुआ तो हम अपनी आंखों से देख पा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि, 17वीं लोकसभा में बीते पांच सालों में सबने अपने सामर्थ्य से उचित दिशा में प्रयास किया। इन पांच वर्षों में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म देखने को मिला। ऐसे बहुत कम देखने को मिलता है कि रिफॉर्म के साथ परफॉर्म भी देखने को मिले। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्म होता हुआ तो हम अपनी आंखों से देख पा रहे हैं। एक प्रकार से आज का ये दिवस हम सबकी उन 5 वर्ष की वैचारिक यात्रा का, राष्ट्र को समर्पित समय का और देश को एक बार फिर से अपने संकल्पों को राष्ट्र के चरणों में समर्पित करने का अवसर है। 

पीएम मोदी ने कहा, आज का ये दिवस लोकतंत्र की एक महान परंपरा का महत्वपूर्ण दिवस है। 17वीं लोकसभा ने 5 वर्ष देश सेवा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय किए गए और अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भी सबने अपने सामर्थ्य से देश को उचित दिशा देने का प्रयास किया।

पीएम मोदी ने सभी सांसदों का आभार प्रकट किया

उन्होंने कहा, “मैं सांसदों का भी इस बात के लिए आभार व्यक्त करता हूं कि संकट काल में देश की आवश्यकताओं को देखते हुए सांसद निधि छोड़ने का प्रस्ताव जब मैंने उनके सामने रखा, तो एक पल के विलंब के बिना सभी सांसदों ने इस प्रस्ताव को मान लिया। भारत के नागरिकों को प्रेरित करने के लिए सदस्यों ने अपने-अपने वेतन और भत्ते में 30% की कटौती करने का निर्णय लिया।”

आजादी के पहले पल को जीवंत रखने के लिए नए संसद भवन में सेंगोल स्थापित

पीएम मोदी ने सभापति को संबोधित करते हुए कहा, “देश को जो नया संसद भवन प्राप्त हुआ है। इस नए भवन में एक विरासत का अंश और आजादी की पहली पल को जीवंत रखने के लिए सेंगोल को स्थापित करने का काम किया। उसको सेरेमोनियल बनाने का बहुत बड़ा काम आपके नेतृत्व में हुआ है। जो भारत की आने वाली पीढ़ियों को हमेशा-हमेशा उस आजादी के पल से जोड़ कर रखेगा।”

Related Articles

Back to top button