
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद दौरे पर हैं।उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे।
गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्वर्ण जयंती समारोह में आए लोगों के संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भारत की आजादी के बाद देश में बहुत से ब्रांड बने लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं। आज अमूल भारत के पशुपालकों के सामर्थ्य की पहचान बन चुका है।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “हम आज दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं। भारत के डेयरी सेक्टर से 8 करोड़ लोग सीधे जुड़े हुए हैं। पिछले 10 साल में ही भारत में दूध उत्पादन में करीब 60% वृद्धि हुई है। पिछले 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता भी करीब 40% बढ़ी है। दुनिया में डेयरी सेक्टर सिर्फ 2% की दर से आगे बढ़ रहा है। जबकि भारत में डेयरी सेक्टर 6% की दर से आगे बढ़ रहा है।”









