भारत और UAE का रिश्ता पारिवारिक…अहलान मोदी कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों का उत्साह ऐतिहासिक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे याद है कि हवाई अड्डे पर क्राउन प्रिंस ने अपने पांच भाइयों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित अहलम मोदी में कार्यक्रम में आए प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज आपने अबू धाबी में इतिहास रच दिया है। संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न क्षेत्रों और भारत के विभिन्न राज्यों से लोग यहां एकत्र हुए हैं। फिर भी, सबके दिल जुड़े हुए हैं।

“भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद।”

उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक स्टेडियम में, हर दिल की धड़कन यह भावना गूँजती है- “भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद।” आइए ऐसी यादें बनाएं जो जीवन भर बनी रहें, ऐसी यादें जिन्हें आप और मैं हमेशा संजोकर रखेंगे। मैं यहां आपसे मिलने आया हूं, मेरे प्यारे परिवारजनों। मैं अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों का एक संदेश लेकर आया हूं, और यह सरल लेकिन गहन है – भारत को आप पर गर्व है!”

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’

पीएम मोदी ने कहा, आपका उत्साह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सुंदर तस्वीर पेश करता है। आपने मुझे जो प्यार और समर्थन दिखाया है वह अभिभूत करने वाला है। मैं आप में से प्रत्येक का हृदय से आभारी हूं। मुझे प्रधानमंत्री का पद संभालने के तुरंत बाद 2015 में संयुक्त अरब अमीरात की अपनी पहली यात्रा अच्छी तरह याद है। यह तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की पहली यात्रा थी।

मेरा सौभाग्य है कि ‘द ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया

प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे याद है कि हवाई अड्डे पर क्राउन प्रिंस ने अपने पांच भाइयों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया था। उस यात्रा के दौरान, मुझे एहसास हुआ जैसे कि मैं अपने परिवार से मिल रहा हूँ। मेरा सौभाग्य है कि यूएई ने मुझे अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया है। ये सम्मान भी सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों का सम्मान है। आप सभी का सम्मान है।

मंदिर के लिए जिस जमीन पर लकीर खींच लें… मैं दे दूंगा

उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि अमीरात के साथियों ने भारतीयों को अपने दिल में जगह दी है, अपने सुख-दुख का साझीदार बनाया है। समय के साथ ये रिश्ता दिनों दिन और मजबूत होता जा रहा है। वर्ष 2015 में उनके सामने आप सब की ओर से यहां अबू धाबी में मंदिर का प्रस्ताव रखा तो वो तुरंत एक पल भी गंवाए बिना उन्होंने हां कर दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जिस जमीन पर लकीर खींच लेंगे… मैं दे दूंगा। अब अबू धाबी में इस भव्य-दिव्य मंदिर के लोकार्पण का समय आ गया है।

UAE भारत का तीसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर

पीएम मोदी ने कहा, आज 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में भारत और UAE का रिश्ता एक अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंच रहा है। हम एक-दूसरे की progress में partner हैं। हमारा रिश्ता talent का है, innovation का है, culture का है। आज यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है।

Related Articles

Back to top button