Varanasi News: युवा पीढ़ी से सशक्त हो रही काशी…यह दृश्य हृदय को संतोष दिलाने वाला-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में काशी में विकास के जो कार्य हुए हैं और काशी के बारे में संपूर्ण जानकारी पर आज यहां दो बुक भी लांच की गई है।

Varanasi News: वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी बीएचयू में आयोजित एक समारोह में कहा, ”जिस किसी को समय से भी प्राचीन कहा जाता है, जिसकी पहचान को युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है। ये दृश्य हृदय में संतोष भी देता है। गौरव की अनुभूति भी कराता है और यह विश्वास भी दिलाता है कि अमृत काल में सभी युवा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

पीएम मोदी ने लांच किया पुस्तक

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में काशी में विकास के जो कार्य हुए हैं और काशी के बारे में संपूर्ण जानकारी पर आज यहां दो बुक भी लांच की गई है। पिछले 10 वर्ष में काशी ने विकास की जो यात्रा तय की है, उसके हर पड़ाव और यहां की संस्कृति का वर्णन इन बुक में भी किया गया है।”

हम सब निमित्त…करने वाले महादेव

उन्होंने कहा, “हम सब तो निमित्त मात्र हैं, काशी में करने वाले तो केवल महादेव हैं। जहां महादेव की कृपा हो जाती है, वह धरती ऐसे ही समृद्ध हो जाती है।” इस दौरान पीएम मोदी ने वाराणसी में संसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button