विपक्ष का मकसद मोदी को हराना, हमारा लक्ष्य देश का विकास-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने विकसित भारत यात्रा में सहभागी बनने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने नकारात्मक राजनीति की वजह से वह 2024 में भी सत्ता से बाहर रहनेवाली है।

संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को लेकर जारी सियास को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों का व्यवहार दुखी करने वाला है। विपक्ष ने ठान लिया है कि उन्हें वहीं रहना है। ऐसा लगता है कि इस मीटिंग हॉल में जो सीट खाली है अगली बार ये भी भर जाएगी। उनके इस व्यवहार से सिक्योरिटी ब्रीच करने वालों को सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं ने वो दौर नहीं देखा होगा, जब हर दिन नया घोटाला होता था। हम लोग देश बनाने की सोच रहे हैं। आलोचना का जवाब मर्यादा से

उन्होंने कहा कि संसद में जो हुआ उसको सपोर्ट करना गलत है। विपक्ष जो कर रहा है वह उनकी हताशा है। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का मकसद मोदी को हराना और हमारा मकसद देश का विकास करना है। हमारी और उनकी सोच में यह अंतर है। पीएम मोदी ने पार्टी के सांसदों से कहा कि छुट्टी का समय आ रहा है। आप सभी दूरदराज के गांव में जाएं और देखें कैसे विकास हुआ है।

पीएम मोदी ने विकसित भारत यात्रा में सहभागी बनने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने नकारात्मक राजनीति की वजह से वह 2024 में भी सत्ता से बाहर रहनेवाली है। कुछ लोगों के किस्मत में ही अच्छा और सकारात्मक काम करना नहीं लिखा है। कुछ बुजुर्ग बीमार नेता भी भाजपा को हटाने के लिए सक्रिय हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते दिनों हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत से कांग्रेस बौखलाई हुई है। संसद की कार्यवाही को बाधित करना उसकी हताशा को प्रदर्शित कर रहा है। 

Related Articles

Back to top button