गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर बोले PM Modi – मजहबी कट्टरता वाली सोच के सामने डटे रहे हमारे गुरु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जब मजहबी कट्टरता की आंधी आई थी तब धर्म के नाम पर अत्याचार की पराकाष्ठा थी. ऐसे दौर में हमारे गुरु उस सोच के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे. आज दुनिया का हर कोना हमारे गुरुओं के प्रभाव और ज्ञान से रौशन है. उन्होंने शक्ति को सेवा का माध्यम बनाया.

गुरु तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जब मजहबी कट्टरता की आंधी आई थी तब धर्म के नाम पर अत्याचार की पराकाष्ठा थी. ऐसे दौर में हमारे गुरु उस सोच के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे. आज दुनिया का हर कोना हमारे गुरुओं के प्रभाव और ज्ञान से रौशन है. उन्होंने शक्ति को सेवा का माध्यम बनाया. ‘संस्कृति की रक्षा के लिए गुरुओं ने बलिदान दिया.

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया आज भारत के तरफ बहुत आशान्वित होकर देख रही है. हमारी संस्कृति और हमारे गुरुओं का ज्ञान दुनियाभर को आलोकित कर रहा है. ‘इस धरती को हमारे ऋषियों,गुरुओं ने सींचा है’, ये महान भूमि सिर्फ एक देश नहीं है ये गुरुओं के बलिदान और त्याग से सिंचित अमर भूमि है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज वैश्विक द्वंदों के बीच भारत अडिग होकर शान्ति के प्रयासों की तीमारदारी कर रहा है. भारत अपनी रक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनने की राह पर अग्रसर है. इन सबके पीछे हमारे गुरुओं का आशीर्वाद है. यह हमारे गुरुओं के आशीर्वाद का ही प्रतिक है कि भारत तमाम वैश्विक चुनौतियों के सामने अडिग खड़ा है और विश्व को शांति की राह पर ले जाने के लिए प्रयासरत है.

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा किहमारी संस्कृति और हमारे गुरुओं का ज्ञान दुनियाभर को आलोकित कर रहा है. ‘इस धरती को हमारे ऋषियों,गुरुओं ने सींचा है’, ये महान भूमि सिर्फ एक देश नहीं है ये गुरुओं के बलिदान और त्याग से सिंचित अमर भूमि है. लाल किले पर आयोजित गुरु तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश पर्व कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया.

Related Articles

Back to top button