पीएम मोदी ने शेर पढ़ राहुल पर कसा तंज, ‘ये कह-कह कर हम दिल को बहला रहे हैं,वो अब चल चुके हैं,वो अब आ रहे हैं.’

Desk : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में जवाब दिया. इस दौरान हंगामा कर रहे विपक्षी दलों पर जमकर सियासी वार किए. पीएम ने कहा कि इस बार मैं धन्यवाद के साथ-साथ राष्ट्रपति जी का अभिनंदन भी करना चाहता हूं. गणतंत्र के मुखिया के रूप में उनकी उपस्थिति ऐतिहासिक तो है ही, देश की कोटि-कोटि बेटियों के लिए यह बहुत बड़ा प्रेरणा का अवसर भी है.

पीएम ने कहा की यहां चर्चा में हर किसी ने अपने अपने आकड़ें और तर्क दिए.अपनी रूचि, प्रवृति और प्रकृति के अनुसार अपनी बातें रखी और जब इन बातों को समझने का प्रयास करते हैं तो यह भी ध्यान में आता है कि किसकी कितनी क्षमता, योग्यता और इरादा है। देश इन सभी का मूल्यांकन करता है.

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गाँधी के लिए कहा की कुछ लोगों के भाषण के बाद पूरा ईकोसिस्टम,समर्थक उछल रहे थे और खुश होकर कहने लगे,ये हुई न बात! शायद नींद भी अच्छी आई होगी, शायद आज उठ भी नहीं पाए होंगे. ऐसे लोगों के लिए कहा गया है. अच्छे ढंग से कहा गया है. और फिर पीएम ने एक शेर पढ़ा, ”ये कह-कह कर हम दिल को बहला रहे हैं,वो अब चल चुके हैं,वो अब आ रहे हैं.”

Related Articles

Back to top button