TMC के संरक्षण में यहां घुसपैठिए फल-फूल रहे…पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा, "यहां की तस्वीर बता रही है कि बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है। कुछ अलग होने जा रहा है… पश्चिम बंगाल मोदी के मिशन पूर्वी भारत का बहुत महत्वपूर्ण राज्य है।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एक समय था जब बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था। लेकिन आज TMC के संरक्षण में यहां घुसपैठिए फल-फूल रहे हैं। आज स्थिति यह है कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। बंगाल में TMC सरकार राम का नाम नहीं लेने देती है।”

कांग्रेस सरकार में सिर्फ गरीबी मिली…पलायन मिला

प्रधानमंत्री ने कहा, “यहां की तस्वीर बता रही है कि बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है। कुछ अलग होने जा रहा है… पश्चिम बंगाल मोदी के मिशन पूर्वी भारत का बहुत महत्वपूर्ण राज्य है। आजादी के 50 साल तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाई लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी मिली, सिर्फ पलायन मिला।”

देश की आजादी के बाद 50 वर्ष तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं। लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला। पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो, झारखंड हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो… कांग्रेस और INDIA गठबंधन के घटक दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया। 2014 में आपने मोदी को मौका दिया। मोदी ने ठाना है कि वो देश के पूर्वी हिस्से को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएगा।

Related Articles

Back to top button