
Lok Sabha Election 2024: बिहार के महाराजगंज में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “INDI गठबंधन वाले पहले यहां से उद्योग व्यापार का पलायन करवाया और अब ये लोग बिहार के परिश्रमी साथियों का अपमान करने में जुटे हैं। पंजाब में कांग्रेस के एक नेता कहते हैं कि बिहार के लोगों को पंजाब में बहिष्कार करना चाहिए और RJD के नेता आपसे यहां वोट मांग रहे हैं। वह कहते हैं कि बिहार के लोगों को न पंजाब में घर खरीदने देना चाहिए और न ही पंजाब में बिहारियों को कोई अधिकार देना चाहिए।..”
बिहारियों का सम्मान इंडिया गठबंधन के लिए मायने नहीं रखता
पीएम मोदी ने कहा, ” बिहार की मान-मर्यादा, बिहारियों का सम्मान इंडी गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता। जब डीएमके के लोगों ने बिहार को गाली दी, जब तेलंगाना के कांग्रेस नेता ने गालियां दीं, तब भी ये शाही परिवार अपने होठों पर ताला लगाकर बैठ गया था।”
जनिन्होंने परिवारों को गरीबी दी…उनकी आंखों में खटकता है मोदी
उन्होंने कहा, “जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया, नौजवानों को पलायन दिया, परिवारों को गरीबी दी। उन्होंने बिहार के लोगों को मारा, तड़पाया, माताओं-बहनों का जीवन बर्बाद किया। जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिन्हें अदालत ने दोषी साबित किया है। इन लोगों की आंखों में मोदी चौबीसों घंटे खटकता है, लेकिन उनकी लाख कोशिशों के बावजूद मैं आपकी सेवा में डटा रहूंगा।”



