UP Politics: पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, विपक्ष पर किए करारे प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है।

UP Politics: बुलंदशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोदित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद के लंबे समय तक भारत में विकास को केवल कुछ ही क्षेत्रों में सीमित रखा गया। देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। उसमें भी उत्तर प्रदेश जहां देश की सबसे अधिक आबादी बसती थी, उस पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। ये इसलिए हुआ क्योंकि लंबे समय तक यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने का, समाज में बंटवारे का रास्ता, उनको सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम लगा। इसकी कीमत उत्तर प्रदेश की अनेक पीढ़ियों ने भुगती है। लेकिन साथ-साथ देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।”

सपना पूरा करने के लिए गति बढ़ानी होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है। लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना है। अयोध्या में मैंने राम लला के सान्निध्य में कहा था कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है।

किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, किसानों का हित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज सरकार हर किसान परिवार के इर्द-गिर्द एक पूरा सुरक्षा कवच बना रही है। किसानों को सस्ती खाद मिलती रहे इसके लिए बीते वर्षों में हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए। दुनिया में आज यूरिया की जो बोरी 3000 रुपये तक की मिल रही है, भारत के किसानों को 300 रुपये से भी कम में मिल रही है।

जनकल्याण की सभी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को

उन्होंने कहा, किसानों के लिए जितना हमारी सरकार ने काम किया है उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया है। बीते 10 वर्षों में जन कल्याण की हर योजना का सीधा लाभ हमारे छोटे किसानों को मिला है। करोड़ों पक्के घर बने हैं तो इनके बहुत बड़े लाभार्थी गरीब किसान और खेत मजदूर हैं। गांवों के करोड़ो घरों में टॉयलेट बने हैं। पहली बार गांव के करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचा है। इसका लाभ सबसे अधिक किसान परिवारों की मेरी माताओं-बहनों को तो ही मिला है। पहली बार किसानों और खेत मजदूरों को भी पेंशन की सुविधा मिली है।पीएम फसल बीमा योजना से किसानों को मुश्किल समय में मदद मिली है। फसल खराब होने पर किसानों को 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं.

Related Articles

Back to top button