
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे है। तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे प्रधानमंत्री का स्वागत एक विजेता के रूप में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ वाराणसी की जनता ने अपनी तैयारी कर ली है। वाराणसी एयरपोर्ट से लेकर वाराणसी के लोग अपने सांसद का भव्य स्वागत करेंगे। वही प्रधानमंत्री भी वाराणसी सहित पूर्वांचल को नए वर्ष से पहले उपहार स्वरूप करीब 20 हजार करोड़ रुपए के परियोजनाओं की सौगात देंगे वाले है।
बीजेपी करेगी पीएम का 5 मुख्य प्वाइंट पर स्वागत, गुलाब की पंखुड़ियों की पीएम मोदी पर होगी वर्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को लेकर बीजेपी ने खास तैयारी कर रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वागत में जहां एक तरफ काशी की जनता एयरपोर्ट से लेकर नमो घाट तक सड़क के दोनों किनारे मौजूद रहेगी, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पांच मुख्य प्वाइंट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। सबसे पहले प्रधानमंत्री का स्वागत एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल जाते समय बीजेपी जिलाध्यक्ष और विधायक अवधेश सिंह की अगुवाई में हरहुआ के पास पुष्प वर्षा कर किया जाएगा।
वही शिवपुर संत अतुलानंद स्कूल के पास मंत्री रविंद्र जायसवाल की अगुवाई में पीएम का स्वागत किया जाएगा। इसके आगे कटिंग मेमोरिया के पास बीजेपी महानगर अध्यक्ष और महापौर की अगुवाई में स्वागत किया जाएगा। जबकि कटिंग मेमोरियल कार्यक्रम स्थल से नमो घाट जाते समय पीएम का चौकाघाट पर बीजेपी पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा किया जाएगा। जबकि नमो घाट पर विधायक नीलकंठ तिवारी की अगुवाई में पीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा।

काशी से कन्याकुमारी को जोड़ने की कवायत, पीएम काशी तमिल संगमम् ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
वाराणसी में अपने दूसरे कार्यक्रम में नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 ( द्वितीय संस्करण ) का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर काशी और कन्याकुमारी को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई ट्रेन की सौगात देने वाले है। नमो घाट से प्रधानमंत्री तमिल संगमम नाम की नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
16367/16368 बनारस – कन्याकुमारी – बनारस काशी तमिल संगमम् साप्ताहिक एक्सप्रेस पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य को जायेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रविवार को पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाए जाने के पश्चतार कन्याकुमारी से शाम 17:30 बजे काशी तमिल संगमम ट्रेन प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मंगलवार की रात 23:35 मिनट पर बनारस पहुंचेगी।
रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल









