
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आदि कैलाश पर्वत के दर्शन करेंगे। पिथौरागढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जागेश्वर समेत मायावती आश्रम का भृमण करेंगे। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए।
पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सेना, ITBP और BRO कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए गुंजी गांव का दौरा करेंगे। वह जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। वे पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आपके देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत और अभिनंदन करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश में रोड, रेल और रोपवे निर्माण के माध्यम से धार्मिक, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन को नया आयाम प्राप्त हो रहा है। आपके विजन के अनुरूप हमारी सरकार राज्य के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव हेतु आपका सहृदय आभार!









