आजमगढ़ से PM Modi की चुनावी हुंकार, INDIA अलायन्स पर जमकर साधा निशाना…

PM Modi ने विपक्ष और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने अपनी सरकार से जुडी तरह तरह की योजनाओं को लेकर जानकारी भी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों बहुत एक्टिव नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक जिले में दौरों पर जाकर पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं ,इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए वो गुरुवार यानी 16 मई को आजमगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने एक आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने अपनी सरकार से जुडी तरह तरह की योजनाओं को लेकर जनता को विशेष जानकारी भी दी।

चलिए बताते हैं आपको कि गुरुवार को आजमगढ़ में आयोजित जनसभा में उन्होंने क्या कुछ कहा : –  

  1. जम्मू-कश्मीर के लोगों को आतंकवाद से मुक्ति मिला। वहां से धारा 370 को खत्म करवाकर शांति व्यवस्था बहाल की है।
  2. मैं राष्ट्रवाद के संकल्प से भारत को बदल रहा हूं।
  3. योगी और मोदी ने बदल दिया आजमगढ़ की पहचान।
  4. जब तक जिन्दा हूँ सीएए को लेकर सपा-कांग्रेस और इंडी गठबंधन का सपना कभी पूरा नहीं होने दूंगा, ये कानून हमेशा लागू रहेगा।
  5. आज राष्ट्रवाद की गूंज हो रही है। पहले जनता को धर्म और जात-पात के नाम पर बांटकर रखा गया था।
  6. सपा-कांग्रेस, बहले ही दो अलग अलग दल हैं मगर उनकी दुकान एक ही है। ये लोग बस झूठ का सामान बेचते हैं।
  7. विपक्ष पिछड़े-दलितों और आदिवासियों का आरक्षण छिनकर उसे अपने वोट बैंक में तब्दील करता रहा है।
  8. हिंदू-मुसलमान से अलग, हमारे समाज को एक होकर चलना होगा तभी दुनिया में भारत के नाम की डंका बजेगी।
  9. विपक्षियों ने राम मंदिर पर भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी है।
  10. आज देश में सबका साथ-सबका विकास के तहत सभी की सेवा हो रही है। देश की जनता के स्वास्थ्य की चिंता से लेकर उनके इलाज तक की गारंटी मोदी दे रहा है।

Related Articles

Back to top button