आज देश भर में 76 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का समारोह मनाया जा रहा है। इस मौके पर अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित स्मारकों में से एक – लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया। भारत के प्रधान मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों को निष्ठा के साथ पूरा करते हुए, पीएम मोदी ने लाल किले से राष्ट्र ध्वज को फहराने के साथ ही लगातार नौवीं बार राष्ट्र को संबोधित किया।
लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा देश मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, अशफाकउल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल और ब्रिटिश शासन की नींव हिलाने वाले हमारे असंख्य क्रांतिकारियों का आभारी है। ‘आजादी महोत्सव’ के दौरान हमने अपने कई राष्ट्रीय नायकों को याद किया है। 14 अगस्त को हमने बंटवारे देश विभाजन के समय का दर्द भी याद आ गया। देश के आज उन सभी नागरिकों को याद करने का दिन है, जिन्होंने इन पिछले 75 वर्षों में हमारे देश को आगे ले जाने में योगदान दिया है।
आगे प्रधान मंत्री मोदी ने कहा, हर भारतीय गर्व महसूस करता है, जब वह भारतीय महिलाओं की ताकत को याद करता हैं, चाहे वो रानी लक्ष्मीबाई हो, झलकारी बाई हो, चेन्नम्मा, या बेगम हजरत हों।