आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे पीएम, गढ़वा और चाईबासा में करेंगे जनसभा

आज प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी झारखंड दौरे पर हैं। पीएम आज चुनाव के सिलसिले में झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी झारखंड दौरे पर हैं। पीएम आज चुनाव के सिलसिले में झारखंड में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। ये रैलियां चाईबासा और गढ़वा में होंगी। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी दी कि पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से गढ़वा में रैली के लिए रवाना होंगे।

रैली के बाद, प्रधानमंत्री रांची आएंगे और वहां से चाईबासा जाएंगे, जहां दोपहर लगभग 2.30 बजे उनकी दूसरी रैली होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 13 और 20 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

भाजपा नेता ने बताया कि गढ़वा से रैली खत्म करने के बाद पीएम मोदी रांची जाएंगे और फिर चाईबासा का दौरा करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में जेएमएम सरकार पर आरोप लगाया था कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो आदिवासियों की जमीनों को अवैध प्रवासियों से बचाने के लिए कड़ा कानून लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button