
देहरादून में नशीली दवाइयों की कालाबाजारी की सूचना मिलने पर जब पुलिस द्वारा रेड की गई। रेड के दौरान पुलिस को इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां मिली जिसे देख खुद पुलिस के होश उड़ गए।
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बल्लूपुर चौक पर दो मेडिकल स्टोर नकली दवाइयों को बेचने का काम कर रहे हैं। जब मौके पर पहुँच कर पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो खुद चौक गई। पुलिस को ट्रामाडॉल की 56448 और एल्फ्राजोलम की 11400 टैबलेट बरामद हुई। जिनकी कीमत बाजार में 50 लाख के करीब आंकी गई है।
बता दें यह दोनो ही दवाइयां बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के नही दी जाती हैं। जिस मेडिकल स्टोर पर यह दवाईयां बेची जा रही थी उनके पास दवाई बेचने का लाइसेंस तक नहीं है।
यह दोनो ही स्टोर कृष्ण कुमार और विनय कुमार नामक दो सगे भाइयों द्वारा संचालित किए जा रहे थे। पूछताछ में इन दोनो ने बताया की इन्हे दवाइयों की कालाबाजारी करते हुए 10 साल हो गए हैं। वहीं रेसकोर्स निवासी इंद्रजीत से यह दोनो इन दवाइयों को खरीदा करते थे। पुलिस का कहना है कि इंद्रजीत की भी जल्द ही अरेस्टिंग की जाएगी ।









