कील, दीवार…आंसू गैस के साथ लाठी मार रहा पुलिस विभाग! अखिलेश बोले- नहीं सुरक्षित किसान, जवान और…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने आय दुगुनी करने का उसे सपना दिखा था उसका क्या हुआ। किसानों को...

समाजवादी पार्टी की तरफ से एक बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार कभी किसानों के साथ न्याय नहीं कर सकती। भाजपा की नीतियां हमेशा किसान विरोधी और पूंजीपरस्त रही है। भाजपा सरकार में न तो किसानों का खेत सुरक्षित है न फसल और नहीं सम्मान सुरक्षित है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों पर भाजपा सरकार ने जिस तरह का बर्बर व्यवहार किया है, इसकी दूसरी मिसाल नहीं मिलती है। सरकार सपना दिलाती है, 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का और किसानों पर अत्याचार करती है। सरकार किसानों की आवाज दबाने के लिए हर तरह का हथकंडा अपना रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा किसान आंदोलन कर रहा है। देश का किसान जानना चाहता है कि भाजपा ने आय दुगुनी करने का उसे सपना दिखा था उसका क्या हुआ। किसानों को उम्मीद थी कि सरकार एमएसपी के लिए कानून बनायेगी, लेकिन सरकार ने जो बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। रास्ते में कील लगा दी, दीवार खड़ी कर दी, पुलिस प्रशासन लगाकर लाठिया मारा गया। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। उन्होने कहा कि भाजपा किसानों को रोकती है। उनकी मांगों को नहीं मानती है। भाजपा न किसान की है और न जवान की है। उसने किसानों, जवानों, नौजवानों सभी को धोखा दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इससे पहले भी किसानों ने भाजपा सरकार के तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया था। जिसमें में 800 सौ से ज्यादा किसानों जान दे दी। किसान अपनी पुरानी मांग को लेकर फिर आंदोलित है। किसान एमएसपी का कानूनी अधिकार चाहते है। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की मांगों को मानने के बजाय उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। देश की जनता भाजपा की चालों को समझती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान जवान और नौजवान भाजपा से अपने अपमान का बदला लेगा। छुट्टा जानवरों और साण्डों की समस्या से पूरे प्रदेश का किसान त्रस्त है। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। भाजपा सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव में कहा था कि इस समस्या का समाधान 15 दिन में हो जाएगा लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका। साण्डों के हमले में हर दिन लोगों की मौत हो रही है। अब तक प्रदेश में सैकड़ों लोगों मौत हो चुकी है। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

Related Articles

Back to top button