
कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि यहां एक पाकिस्तानी महिला और उसकी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों दसागरेपल्ली गांव में रह रही थीं। महिला की शादी इसी गांव के एक व्यक्ति से हुई थी। हालांकि, उनके पास से कई भारतीय दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। ये मां-बेटे दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं।
अवैध रूप से भारत में रह रहे थे
जिला बागेपल्ली की पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे वीजा खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फरहानाज़ और उनके बेटे मोहम्मद फरदीन खान के रूप में की गई है, जो दसग्रेपल्ली गांव में रहते थे।
छानबीन में मिले भारतीय पहचान पत्र
पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक फरहानाज की शादी दसग्रेपल्ली गांव के रहने वाले अयूब खान से हुई थी. इस जोड़े के दो बच्चे हैं. पुलिस ने बताया कि फरहानाज और उनका बेटा मोहम्मद फरदीन खान दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद, आरोपियों के पास कथित तौर पर राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और बैंक खाते थे। जांच के तहत इन दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है.
महाराष्ट्र के कई जिलों में छापेमारी
बता दे कि इससे पहले, महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े ऑनलाइन नेटवर्क पर छापेमारी की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए की कार्रवाई के बाद अब एटीएस ने शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क की जांच तेज कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एटीएस ने महाराष्ट्र और राज्य के कई हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया. एटीएस ने मुंबई, ठाणे, कुर्ला, बांद्रा, जोगेश्वर, नवी मुंबई, मीरारोड, भाईंदर, सांगली, सतारा, छत्रपति संभाजी नगर समेत कई जगहों पर छापेमारी की.
150 से ज्यादा लोग रडार पर
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित संपर्क के मामले में महाराष्ट्र में 150 से ज्यादा लोग एटीएस के रडार पर हैं. इस मामले को लेकर छापेमारी चल रही है. महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने आज सुबह 7 बजे से राज्य भर में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने वाले लोगों के खिलाफ जांच अभियान शुरू किया है। पूरे महाराष्ट्र में एटीएस की 14 इकाइयों की विभिन्न टीमें कुल 112 लोगों का पता लगा रही हैं और उनसे पूछताछ कर रही हैं।









