IAS का कुत्ता ढूंढने में पुलिस के छूटे पसीने, चौराहों पर वॉन्टेड की तरह चिपकाए गए पोस्टर

मध्यप्रदेश से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। लोगो की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस इस समय एक कुत्ते की तलाश में जुटी हुई है। यह कुत्ता भी कोई आम कुत्ता नही है एक IAS अफसर का कुत्ता है

ग्वालियर: मध्यप्रदेश से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। लोगो की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस इस समय एक कुत्ते की तलाश में जुटी हुई है। यह कुत्ता भी कोई आम कुत्ता नही है एक IAS अफसर का कुत्ता है जिसकी तलाश के लिए जगह-जगह पोस्टर तक चस्पा किए गए हैं। खबरों के मुताबिक ये कुत्ता आईएएस अधिकारी राहुल द्विवेदी का है जो अभी दिल्ली में तैनात हैं।

आपको बतां दे की मध्यप्रदेश की ग्वालियर पुलिस इस समय एक IAS अफसर के कुत्ते की तलाश में जिटी हुई है। दिल्ली में तैनात एमपी केडर के IAS अफसर राहुल द्विवेदी के 2 कुत्ते कार से भोपाल से दिल्ली ले जाए जा रहे थे। शुक्रवार रात ग्वालियर जिले के बिलौआ के पास IAS का स्टाफ खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका, उसी दौरान दोनों कुत्ता भाग निकला।

कुत्तों के भाग जाने के बाद IAS अफसर के इस कुत्ते की तलाश में पुलिस ने पूरा इलाका खोज लिया। काफी खोजबीन के बाद एक कुत्ता तो मिल गया पर एक कुत्ते का जब पता नहीं चला तो उसके पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इस पोस्टर में कुत्ते का पता बताने वाले को उचित इनाम देने का जिक्र भी किया गया है। IAS अफसर के कुत्ते को तलाशने के लिए पुलिस 2 दिन से परेशान है, लेकिन अभी तक उसके हाथ सफलता नही लगी है।

खबरों के मुताबिक ये दोनों कुत्ते आईएएस अधिकारी राहुल द्विवेदी के थे जो अभी दिल्ली में तैनात हैं। राहुल द्विवेदी मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर अनय द्विवेदी के भाई हैं। अनय द्विवेदी ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त रह चुके हैं। लापता कुत्ते को तलाश करने के लिए पूरे इलाके में उसके पोस्टर लगवाए गए हैं। इसके साथ ही उसका पता बताने वाले को इनाम देने का भी ऐलान किया गया है।

Related Articles

Back to top button