
प्रयागराज: गैंगस्टर अतीक अहमद की बहन के मरियाडीह गांव स्थित आवास पर पुलिस का तलाशी अभियान चलाया. भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल लगातार अतीक की बहन के घर की तलाशी ले रहा है. पुलिस को शक है कि शाइस्ता परवीन यहीं छिपी हो सकती है. शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है.
उत्तर प्रदेश: यूपी पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद की बहन के प्रयागराज के मरियाडीह गांव स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया। pic.twitter.com/atSoNHd59g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2023
गौरतलब है कि अतीक, अशरफ और असद की अंतिम यात्रा में भी शाइस्ता परवीन नहीं शामिल हुई थी. खबरें आ रहीं थी कि वह पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर सकती है. लेकिन यह सभी कयास गतल साबित हुए. शाइस्ता परवीन पर आरोप है कि उसने उमेश पाल की हत्या करवाने में शूटरों का सहयोग किया है.
इधर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रयागराज में पुलिस हिरासत में हुई अतीक अहमद व अशरफ की हत्या को संज्ञान में लिया है. मानवाधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और पुलिस आयुक्त प्रयागराज को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर निम्न लिखित रिपोर्ट मांगी है.









