नंदिनी राजभर हत्या मामले पर पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी नेत्री की हत्या

पुलिस ने जो दावा किया है उसके मुताबिक, नंदिनी की नजदीकियां बेलहर थाना क्षेत्र के प्रेमी साहुल राजभर से बढ़ गई थी।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सुभासपा नेता नंदिनी की मर्डर मिस्ट्री अब सॉल्व हो गई है। गुरुवार यानी 21 मार्च को पुलिस ने हतय के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ये खुलासा किया है। पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके अनुसार नंदिनी राजभर की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़े को भी बरामद कर लिया है।

दरअसल, पुलिस ने जो दावा किया है उसके मुताबिक, नंदिनी की नजदीकियां बेलहर थाना क्षेत्र के प्रेमी साहुल राजभर से बढ़ गई थी। अक्सर दोनों का एक साथ आना जाना हुआ करता था। इस बीच एक दिन साहुल ने नंदिनी को 26 हजार रुपये भी उधार दिए थे। वहीं हाल के कुछ दिनों से नंदिनी और साहुल के बीच दूरियां बढ़ने लग गई थी। जिसके चलते नंदिनी ने साहुल से बातचीत बंद कर दी थी। ऐसे में साहुल लगातार नंदिनी को फोन मिलाया करता था मगर वह काट देती थी।

पुलिस के पूछताछ में साहुल ने बताया कि वह 10 मार्च को नंदिनी के घर गया था। तब उसने देखा कि नंदिनी बेड पर लेटकर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। यह देखते ही वो गुस्से से आगबबूला हो गया और पास में रखे हथौड़े से उसके सिर पर कई वार किये। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उसके मौत के बाद उसने नंदिनी के मोबाइल का सिम निकाल कर बाईपास के पास कहीं फेंक दिया था। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button