
लखनऊ- लोकसभा चुनाव में मिली जीत ने इंडिया गठबंधन के लिए बूस्टर डोज का काम किया है. अब उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी और कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है. पर सीटों को लेकर अभी भी स्थिति कुछ साफ नहीं है. सीट बंटवारे पर इंडिया गठबंधन के बीच में पेंच फंसा हुआ है.
इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उपचुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. सीट बंटवारे को अजय राय ने कहा कि10 में से 5 सीटों पर हमने अपना दावा किया है, और 5 सीटों पर सपा मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़ेगी. बाकी राष्ट्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है.लेकिन हमने 5 सीटों की डिमांड की है. साथ ही हम केंद्रीय नेतृत्व के साथ खड़े हैं.
बता दें कि अब इंडिया गठबंधन हर चुनाव में एक साथ जाना चाहता है. कम से कम यूपी में यह फॉर्मूला सबसे सटीक साबित हुआ है. यूपी में जल्दी ही विधानसभा की 10 रिक्त सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इनमें से एक सीट सीसामऊ (कानपुर) सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है, जबकि नौ विधानसभा सदस्य अब लोकसभा सांसद बन चुके हैं.









