Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

BJP ने कहा अभी तो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को जवाब देना है। भाजपा पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है कि क्या गतिविधि हो रही है।

Bihar Politics: भीषण ठंड में बिहार की सियासत गर्म। मुख्यमंत्री नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच मनमुटाव चर्चाएं तेजा हैं। मना जा रहा है कि अब जल्द ही नीतीश सरकार गिर सकती है। आरोप प्रत्यारोप के बीच आज जेडीयू, आरजेडी और बीजेपी ने आज बड़ी बैठक बुलाई है। नीतीश के एनडीए में आएंगे या स्वतंत्र चुनाव लड़ेंगे एक दो दिन में स्पष्ट हो सकता है।

कांग्रेस का दावा BJP के 20 विधायक संपर्क में

बिहार की राजनीति में उथल पुथल के बीच कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने दावा किया कि, बीजेपी के 20 विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। कांग्रेस के विधायक दल की बैठक पूर्णिया में होगी।

पार्टी विधायक एकजुट-JDU

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हमारे सभी विधायक एकजुट हैं। मीटिंग में लिया गया फैसला सर्वमान्य होगा। तेजस्वी के बयान पर उन्होंने कहा कि, जिस तरह से जेडीयू के बयान आ रहे हैं, उससे साफ पता चलता है कि उनके पेट में पाप है, जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं, वह भ्रम फैला रहे हैं।

भाजपा का बड़ा दावा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “बिहार में 2025 में चुनाव होगा और हमारी सरकार बनेगी। बिहार की जनता भाजपा को 2024 में लोकसभा में और 2025 में बिहार में सरकार बनाने का मौका देगी।”

बिहार की सियासत में BJP का कोई रोल नहीं-RJD

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति उन्होंने कहा, “जो राजनीतिक गतिविधि हो रही है उस पर हम नजर रखे हुए हैं। अभी तो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को जवाब देना है। भाजपा पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है कि क्या गतिविधि हो रही है। लेकिन इसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है।”

बिहार की सियासी उथलपुथल का समाधान सिर्फ नीतीश के पास-मनोज कुमार झा

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कहा, “मैं तो इसे अफवाह ही मानूंगा। जो संशय की स्थिति है वो संशय असहज कर रहा है और इस असहजता को दूर करने का निदान सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है। बिहार पूरे देश में अच्छे कारणों से चर्चा का विषय है। मुझे इसमें कोई दरार नहीं दिखती।अंतत: इस ‘महागठबंधन’ के मुखिया नीतीश कुमार हैं। इसकी बुनियाद उन्होंने, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने मिलकर रखी थी।”

असली पलटूराम भाजपा के लोग-शिवसेना (UBT)

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कहा, “बिहार में जो चल रहा है, मुझे लगता है वो देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। एक तरफ आप अयोध्या के राम की बात करते हैं, रामराज्य की बात करते हो, दूसरी तरफ आप बिहार में पलटूराम (नीतीश कुमार) को साथ लेकर जाना चाहते हो। असली पलटूराम भाजपा के लोग हैं।”

Related Articles

Back to top button