न्याय यात्रा में सियासी पारा हुआ हाई, अमेठी में राहुल का स्मृति से सामना

दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी भी अमेठी में मौजूद रहेंगे। स्मृति इरानी का आज से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का 4 दिवसीय दौरा शुरू हो रहा है।

डिजिटल डेस्क: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज दोपहर बाद अमेठी पहुंचेंगी। दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी भी अमेठी में मौजूद रहेंगे। तो केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद स्मृति इरानी का आज से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का 4 दिवसीय दौरा शुरू हो रहा है। एक साथ जिले में इन दो कार्यक्रमों की वजह से राजनीतिक पारा हाई हो गया है।

जनसभा कर लोगों को सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संसदीय क्षेत्र में जोरदार स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। गांधीनगर के टोल प्लाजा के पास राहुल गांधी एक जनसभा कर लोगों को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी आगे बढ़ेंगे। वहीं मलिक मोहम्मद जायसी खेल मैदान अकलेवा में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन फुरसतगंज, नहरकोठी होते हुए रायबरेली की ओर राहुल गांधी यात्रा लेकर बढ़ेंगे।

4 दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगी स्मृति इरानी
वहीं केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद स्मृति इरानी का आज से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का 4 दिवसीय दौरा शुरू हो रहा है। आज से 4 दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति इरानी अमेठी में रहेंगी। आज सबसे पहले करीब 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जहां से अमेठी संसदीय क्षेत्र के लिए रवाना होंगी।

ऐसा होगा आज का कार्यक्रम
स्मृति इरानी अमेठी विधानसभा के टीकरमाफी 11 बजे पहुंच कर जनसंवाद विकास यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से मुलाकात कर जनसुनवाई करेंगी। वहीं एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर जनसंवाद के माध्यम से लोगों से मुलाकात करेंगी और शाम 7 बजें मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंचेंगी जहां पर रात्रि विश्राम करेंगी।

Related Articles

Back to top button