दरोगा भर्ती में हुई धांधली पर सियासत गर्म, कांग्रेस पूरी तरह जांच के पक्ष में, गिरफ्तार लोग जमानत पर रहे घूम

यशपाल आर्य ने यह भी आरोप लगाया कि यह सरकार केवल लीपापोती करने में लिप्त है। अब तक हुए भर्ती घोटालों में गिरफ्तार लोग जमानत पर बाहर है, भाजपा सरकार जांच के बाद सब रफा-दफा कर देती है।

उत्तराखंड की धामी सरकार ने कांग्रेस कार्यकाल के समय हुई दरोगा भर्ती में हुवे घोटाले की विजिलेंस जांच कराते हुए 20 दरोगाओं को निलंबित कर दिया है, जिसके बाद से सियासत गर्म हो गई है। भाजपा ने दरोगा भर्ती घोटाले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के ऊपर यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस कार्यकाल में गड़बड़झाला शुरू हुआ।

हालांकि अब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि सरकार जैसी चाहे जांच कर ले, कांग्रेस ने कहाँ मना किया है। यशपाल आर्य ने यह भी आरोप लगाया कि यह सरकार केवल लीपापोती करने में लिप्त है। अब तक हुए भर्ती घोटालों में गिरफ्तार लोग जमानत पर बाहर है, भाजपा सरकार जांच के बाद सब रफा-दफा कर देती है। वहीं कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच करें तो सही कांग्रेस पूरी तरह जांच के पक्ष में खड़ी है और जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाना चाहिए।

भर्ती में धोखाधड़ी, नकल करके पास होने के मामले में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। एडीजी डॉ.वी मुरुगेशन के आदेश के बाद 2015-16 दरोगा भर्ती पर गाज गिरी है। 2015 में उत्तराखंड में 339 दारोगाओं की भर्ती हुई थी। जिस पर नकल माफिया ने अपना शिकंजा जड़ते हुए बड़े स्तर पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। कुछ दरोगा रुपये देकर भर्ती हुए थे। पुलिस मुख्यालय की तरफ से पुलिस कप्तानों को निलंबित दरोगाओं की सूची भेज करके नकल करने वाले दरोगाओं को निलंबित कर दिया है।

उत्तराखंड पुलिस प्रशासन में दरोगाओं के निलंबन से हडकंप मचा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस के 20 दरोगा एक साथ निलंबित कर दिए गए हैं। भर्ती में धांधली का खुलासा तब हुआ जब एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी की भर्ती घोटाले की जांच में गिरफ्तार किए गए नकल माफिया से पूछताछ की तो उस दौरान पता चला की दारोगा भर्ती में भी नकल हुई थी। इसके बाद इस भर्ती की भी गहनता से जांच की गई तो सामने आया की इस भर्ती में भी बड़ी धांधली की गई है। एडीजी डॉ.वी मुरुगेशन ने किए आदेश जारी करके 2015-16 भर्ती पर धोखाधड़ी मामले में बड़ी कर्रवाई करते हुए 20 दरोगाओं को निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button