
उत्तराखंड में सड़कों की खराब हालत का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार ने सड़कों के पैच वर्क के लिए गड्ढा ऐप जारी किया जिसमें खराब सड़कों की फोटो के साथ 8000 से अधिक शिकायतें आई पर सरकार ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया कि जब से गड्ढा एप बनाया गया है तब से देहरादून मसूरी और नैनीताल जैसी जगहों पर भी सड़कों पर गड्ढे हुए हैं, लेकिन उन्हें पैच वर्क करने के बजाए उनको नजरअंदाज किया जा रहा है जिस वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं और लोग अपनी जान गवा चुके हैं।
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार समय-समय पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाकर पैच वर्क कर रही है और अभी भी यह काम जारी है यदि इसमें कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- दिनेश पाण्डेय









