उत्तर प्रदेश की सियासत में गर्मी तब बढ़ गयी जब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने ट्वीट कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने ट्वीट कर अखिलेश यादव पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा जिसे हमने चलना सिखाया वो हमें रौंदता रहा। अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर भी मैं चुप रहा।
यहीं नहीं रुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया ने आगे कहा मर्यादा,सम्मान सब भूल कर अखिलेश यादव का साथ निभाया। अखिलेश यादव ने बार-बार मेरे भावनाओं को चोट पहुंचाई है। अब पुनः पुनर्गठन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। ईद के मौके पर ट्वीट कर शिवपाल यादव ने यूपी की राजनीति में नया भूचाल ला दिया।
सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शिवपाल यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया! इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी! हमने उसे चलना सिखाया..और वो हमें रौंदते चला गया। एक बार पुनः पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद।