
देश में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। दिल्ली-NCR के साथ कई अन्य राज्यों के शहर भी प्रदूषण की चपेट में हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 349 दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। हरियाणा के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार
प्रदूषण निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सबसे अधिक AQI NIH नरेला और दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 423 दर्ज किया गया। इसके अलावा IIT में 419 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 412 AQI रहा। आनंद विहार में 381 और बवाना में 389 दर्ज किया गया।
CPCB के रियल टाइम डेटा के अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता की स्थिति इस प्रकार रही:
- ITO: 414
- DTU: 402
- जाफरपुर: 397
- चांदनी चौक: 395
- विवेक विहार: 393
- बवाना: 389
- तालकटोरा गार्डन: 385
- NSIT द्वारका: 384
- अलीपुर: 369
- सोनिया विहार: 368
- आया नगर: 359
- अशोक विहार: 343
- बदरपुर: 314
- कैंटोनमेंट एरिया: 147
हरियाणा के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा
दिल्ली के साथ हरियाणा के कई शहरों में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, बहादुरगढ़ में सबसे अधिक AQI 352 दर्ज किया गया। इसके अलावा पंचगांव में 334, फरीदाबाद में 321, गुरुग्राम में 317, जींद में 293 और हिसार में 282 AQI रहा।
उत्तर प्रदेश के शहरों का AQI भी खराब
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी वायु प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है। गाजियाबाद में AQI 348, मेरठ में 336 और ग्रेटर नोएडा में 328 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा का AQI 286 और लखनऊ का 242 रहा।
राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और पंजाब का हाल
राजस्थान के शहरों में भिवाड़ी का AQI 255, सीकर का 238 और उदयपुर का 200 दर्ज किया गया। ये आंकड़े खराब श्रेणी में हैं।
इसके अलावा महाराष्ट्र के नागपुर में AQI 206 और ओडिशा के बिलेईपाडा में 204 दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में 231 और बठिंडा में AQI 215 रहा।
पश्चिमी विक्षोभ से हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद
भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 15 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से दिल्ली-NCR में तापमान और हवा की गति में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम में होने वाले इस बदलाव से दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना जताई गई है।









