शाहिद कपूर की एक्शन मूवी ‘देवा’ का पोस्टर जारी, बड़े पर्दे पर इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर रोमांस के बाद एक्शन का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। इस बार शाहिद कपूर थिएटर में एक्शन से धमाल मचाने वाले हैं। दरअसल, उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘देवा’ का पोस्टर शुक्रवार को जारी हो गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर

शाहिद कपूर स्टारर देवा का पोस्टर जारी हो गया है। यह पोस्टर शाहिद कपूर के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम के जरिए शेयर किया गया है। पोस्टर में शाहिद दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उनको सफेद टी शर्ट और हाथ में बंदूक लिए पुलिस की किरदार में नजर आने आ रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 2025 को फरवरी महीने में वैलेंटाइन डे के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। वहीं, पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि “एक वायलेंट वैलेंटाइन के लिए तैयार हो जाइए। देवा थिएटर में रिलीज हो रही 14 फरवरी 2024 को।”

ये हिरोइन आएगी नजर

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म देवा को रॉय कपूर फिल्मस और जी स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रूज कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के लीड रोल में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं, जोकि एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रही हैं।

Related Articles

Back to top button