राहुल गांधी को “श्री कृष्ण” और अजय राय को अर्जुन दिखाते हुए लगा पोस्टर, राहुल बने सारथी

राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में चल रही है। यात्रा बुधवार को कानपुर महानगर पहुंचेगी। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानपुर में जगह जगह पोस्टर लगाए हुए हैं। इन्ही में से एक पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान कृष्ण और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है।

कानपुर शहर में लगे पोस्टर में राहुल को श्री कृष्ण और अजय राय को अर्जुन की भूमिका में दिखाया गया है। इस पोस्टर में श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक ‘यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्’ को लिखा गया है। इस पोस्टर में इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता संदीप शुक्ला की फोटो लगी हुई है। जो पेशे से वकील व यूपीसीसी के सदस्य भी हैं।

बता दें कि यात्रा पर ब्रेक लगाकर राहुल गांधी लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए जाएंगे। इस बीच 26 फरबरी से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर विराम लगा रहेगा। इंग्लैंड से वापस आने के बाद राहुल गांधी 2 मार्च को मध्य प्रदेश से पुनः यात्रा की शुरुआत करेंगे।

Related Articles

Back to top button