चुनाव से पहले UP में शुरू पोस्टर वार! राहुल, श्री कृष्ण तो अजय राय बनें अर्जुन… जानिए क्या है वजह…

लोकसभा चुनाव को लेकर वाराणसी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के वाराणसी आगमन से पहले पोस्टर जारी कर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दिया...

वाराणसी। देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अब पूरी तरह मैदान में उतरने को तैयार है। लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के वाराणसी आगमन से पहले पोस्टर जारी कर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दिया है। वाराणसी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के घर के बाहर पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में जहां एक तरफ राहुल गांधी को श्री कृष्ण और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अर्जुन के रूप में दर्शाया गया है, तो इस पोस्टर में महाभारत में कौरव और पांडव के बीच हुए युद्ध के दृश्य को दर्शाया गया है। इस पोस्टर को कांग्रेस के कार्यकर्ता विनीत चौबे और रोहित दुबे ने जारी किया है।

वाराणसी में कांग्रेस का पोस्टर जारी करने वाले विनीत चौबे ने बताया कि इस पोस्टर को लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की जनता को संदेश देने के लिए किया गया है। इस पोस्टर में अजय राय को अर्जुन रूप में दिखाई जाने को लेकर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जीत के लिए बीजेपी के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

वहीँ, राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा से उन्हें बीजेपी को हराने के लिए बड़ी ताकत दिया है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के इस जंग में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अर्जुन और राहुल गांधी को श्री कृष्ण के रूप में दिखाया गया है। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि फिलहाल इस पोस्टर को सोशल मीडिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास के बाहर लगाया गया है और आने वाले दिनों में इस पोस्टर को वाराणसी लोकसभा के विभिन्न हिस्सों में लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button