
लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को चुनौती देने के लिए बनी INDIA गठबंधन अब चुनाव से पहले ही बिखरती नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि राज्य में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देंगी। नीतीश कुमार भी गठबंधन से निकल चुके हैं। अब महाराष्ट्र में भी गठबंधन को जोरदार झटका लगा है। वंचित बहुजन आघाडी (VBA) के नेता प्रकाश अंबेडकर गठबंधन के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिए।
शुक्रवार को महा विकास अघाड़ी (MVA) की सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। मीटिंग में प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि विपक्षी INDIA गठबंधन अब अस्तित्व में नहीं रहा। उन्होंने कहा उम्मीद है कि महाराष्ट्र में ऐसी चीजें नहीं होंगी जैसा अन्य राज्यों में हुई।
प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि, मेरी राय में अब इंडिया गठबंधन अस्तित्व में नहीं है। कांग्रेस के अंतिम सहयोग अखिलेश यादव ने भी अलग राह अख्तियार कर लिया है। मेरी जानकारी के अनुसार दोनों अलग हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि यह सच न हो, लेकिन वास्तविकता यही है। ऐसे में महाराष्ट्र में एमवीए के साथ ऐसा न हो इसके लिए सावधान रहना होगा।









