
पार्टी विरोधी बयान देने के चलते आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निष्कासित होने के बाद प्रमोद कृष्णम का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर तंज कसा है।
प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता है।
कुमार विश्वास ने भी साधा निशाना
आचार्य कृष्णन के पोस्ट के बाद कुमार विश्वास ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। कुमार विश्वास ने एक्स पर तुलसीदास की “जाके प्रिय न राम-बदैही। तजिये ताहि कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही॥ तज्यो पिता प्रहलाद, विभीषण बंधु, भरत महतारी। बलि गुरु तज्यो कंत ब्रज-बनितन्हि, भये मुद-मंगलकारी॥” पंक्ति का उल्लेख किया। जिसका अर्थ है, जिसे राम और सीता पसंद नहीं है, उसे करोड़ो शत्रुओं की तरह छोड़ देना चाहिए। चाहे वह अपना सबसे प्यारा ही क्यों ना हो। प्रह्लाद ने अपने पिता हिरण्यकश्यप को, विभीषण ने अपने भाई रावण को और ब्रज की गोपियों ने अपने-अपने पति को त्याग दिया। यह सभी आनंद और कल्याणकारी थे।









