Prayagraj: कैमरा मौजूद,मीडिया मौजूद और डबल मर्डर, मुख्यमंत्री ने डीजी लॉ एंड ऑर्डर को किया तलब

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी।

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई। दोनों के शवों के पास पिस्टल पड़ी हुई है। गत दिनों उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

  • यूपी के डॉन ब्रदर्स की प्रयागराज में हत्या
  • अतीक और अशरफ को मीडिया के सामने गोली मारी गई
  • पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में खुलेआम हत्या
  • हमलावरों की संख्या तीन थी
  • कैमरे पर मीडिया को बयान दे रहे थे अतीक-अशरफ
  • ठीक उसी वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग की गई
  • तीन हमलावरों ने अतीक,अशरफ को गोली मारी
  • पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद की
  • तीनों हमलावरों ने करीब से गोली मारी
  • गोलीबारी के बाद हमलावरों ने सरेंडर किया
  • प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास हत्या
  • फायरिंग में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ
  • लाइव हत्या का सबसे खौफनाक वीडियो
  • देश ने ऐसा लाइव मर्डर पहले नहीं देखा
  • कैमरा मौजूद,मीडिया मौजूद और डबल मर्डर
  • मुख्यमंत्री ने डीजी लॉ एंड ऑर्डर को तलब किया
  • प्रशांत कुमार सीएम आवास पर तलब किए गए
  • देशभर में हैरानी और सनसनीखेज मामला
  • इस सनसनीखेज मर्डर पर यूपी में खलबली.

Related Articles

Back to top button