प्रयागराज : महाकुंभ में अवैध टेंट सिटी का भंडाफोड़, करोड़ों की हेराफेरी उजागर…!

महाकुंभ 2025 के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मेला प्रशासन की मिलीभगत से प्रयागराज में एक अवैध टेंट सिटी "जुस्ता शिविर" का संचालन किया जा रहा था

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मेला प्रशासन की मिलीभगत से प्रयागराज में एक अवैध टेंट सिटी “जुस्ता शिविर” का संचालन किया जा रहा था, जिसमें बिना किसी आधिकारिक टेंडर या अलॉटमेंट के महीनों से करोड़ों की कमाई की जा रही थी।

अवैध टेंट सिटी में लगी आग, खुला बड़ा घोटाला

यह मामला तब उजागर हुआ जब 30 जनवरी को इस टेंट सिटी में भीषण आग लग गई, जिसमें 15 से अधिक टेंट जलकर खाक हो गए। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू की, जिससे सामने आया कि यह टेंट सिटी पूरी तरह अवैध थी और इसका संचालन बिना अनुमति के किया जा रहा था।

VIP सुविधाओं से लैस था अवैध कैंप

इस अवैध टेंट सिटी में वीआईपी रेस्टोरेंट, यज्ञशाला, गर्म पानी के लिए गीजर जैसी सुविधाएं मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि यहां एक रात रुकने का न्यूनतम किराया ₹20,000 रखा गया था।

प्रशासन की सख्ती, टेंट सिटी बंद और FIR दर्ज

आग लगने की घटना के बाद प्रशासन ने अवैध टेंट सिटी को तुरंत बंद कर दिया और संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। यह कार्रवाई सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

महाकुंभ में प्रशासनिक चूक पर सवाल

इस घटना के बाद मेला प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। बिना किसी टेंडर के महीनों तक यह टेंट सिटी कैसे संचालित हुई? क्या प्रशासन को इसकी जानकारी थी या इसे नजरअंदाज किया गया? अब इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, और दोषियों पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button