राशन कार्ड वितरण में प्रयागराज सबसे आगे, प्रदेशभर में 15 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्र गरीबों की पहचान कर उन्हें राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

डेस्क : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्र गरीबों की पहचान कर उन्हें राशन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 3.16 करोड़ सामान्य राशन कार्ड और 40.73 लाख अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।

इस अभियान में प्रयागराज सबसे आगे है जहां 9.34 लाख सामान्य राशन कार्ड बनाए गए हैं। सीतापुर, आगरा, लखनऊ, जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, बरेली, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी अन्य शीर्ष जिले हैं जिन्होंने इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया है।

अंत्योदय राशन कार्ड वितरण में भी प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ और सीतापुर शीर्ष 10 जिलों में शामिल हैं। गोरखपुर में सबसे अधिक 1.26 लाख अंत्योदय कार्ड जारी किए गए हैं जिससे 4.56 लाख गरीब लाभान्वित हो रहे हैं।

सरकार पात्रता पहचान के लिए डिजिटल प्रणाली, आधार लिंकिंग और पारदर्शी समीक्षा व्यवस्था लागू कर रही है। राशन दुकानों को पीओएस मशीनों से जोड़ा गया है, ताकि वितरण में गड़बड़ी न हो।

योगी सरकार की इस पहल से गरीब परिवारों को हर महीने मुफ्त में गेहूं, चावल, दाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं मिल रही हैं। यह योजना प्रदेश के सामाजिक न्याय और जनकल्याण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बन चुकी है।

Related Articles

Back to top button