Mahakumbh 2025: भगदड़ से 50 से ज्यादा घायल, 17 की मौत! पीएम मोदी ने CM योगी से की फोन पर बात

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात किया और मामले की जानकारी ली। प्रधानमंत्री..

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान संगम पर भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घटना 11 से 17 नंबर पोल के बीच हुई, जिससे श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेले के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी तक मामले की आधिकारीक पुष्टी नहीं हुई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का निर्देश

वही इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात किया और मामले की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने स्थिति पर तत्काल प्रतिक्रिया देने का आह्वान किया और अधिकारियों से राहत उपायों को लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थिति को जल्दी नियंत्रित किया जाना चाहिए और सभी प्रभावितों को तत्काल मदद दी जाए।

घटना के बाद की स्थिति

भगदड़ के बाद कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। मेले के केंद्रीय अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और अन्य अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन का प्रयास

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक मेले में भाग लें और संयम बनाए रखें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button