Prayagraj: गंगा यमुना की तेज लहरों ने बड़े हनुमान को कराया स्नान, भक्तों ने लगाए नारे, बाढ़ के अनुमान से प्रशासन अलर्ट!

बृहस्पतिवार को प्रयागराज में गंगा और यमुना की लहरों में उफान आ गया। उफनाई गंगा की लहरों ने संगम के बड़े हनुमान मंदिर का अभिषेक किया। गंगा की लहरों के अंदर आते ही...

बृहस्पतिवार को प्रयागराज में गंगा और यमुना की लहरों में उफान आ गया। उफनाई गंगा की लहरों ने संगम के बड़े हनुमान मंदिर का अभिषेक किया। गंगा की लहरों के अंदर आते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए। मौजूद पुजारियों और श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आरती की।

गंगा की इन्ही तेज लहरों के साथ बाढ़ ने भी संगम में दस्तक दी है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने 99 बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। साथ ही राहत व बचाव कार्य के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मां गंगा की तेज लहरों ने करीब 11 : 30 बजे बड़े हनुमान को स्नान कराया। इसी बहुत ही शुभ संकेत के रूप में मन गया। और इसी के साथ मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों और पुजारियों ने हनुमान जी और गंगा माता के नारे लगाए। जिसके उपरांत दुग्ध अभिषेक किया और सविधि पूजा सम्पन्न की। कछार क्षेत्र के अतिरिक्त शिवकुटी, बघाड़ा और सलोरी में भी गंगा की लहरों ने दस्तक दी है।

बतादें की कोटा बैराज से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके बाद गंगा और यमुना दोनों नदियों में उफान आ गया। बृहस्पतिवार को फाफामऊ में गंगा नदी में 7 सेंमी प्रतिघंटा और नैनी में यमुना नदी में 4 सेंमी प्रति घंटा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button
Jak rodinné hádky Domácí výroba tvarohu: Jak se Jak rychle odstranit slimáky na