राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा आज, तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दर्शन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भी आपत्ति जताई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी बुधवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति लगभग 3:30 घंटे अयोध्या में रहेगी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरी अयोध्या को फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर जाने वाले मार्ग पर फूलों से सजावट की गई है। मार्गों के किनारे श्री राम हनुमान व बाल रूप भगवान राम लला का चित्र लगाया गया है।

सरयू घाट पर आरती स्थल को भी फूलों से गया सजाया। पूरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दर्शन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा है कि आदिवासी दलित महिला होने के नाते उनको 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं। उन्होंने सबको गले लगाया है। राहुल का कहना गलत है।

आईजी प्रवीण कुमार ने सुरक्षा को लेकर कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Doar un adevărat geniu poate rezolva: Doar un detectiv