संसद भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, जीते हुए सांसदों को बधाई देते हुए बोलीं- भारत दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

भारत दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. राज्यों के विकास को गति मिली है.नीयत और निष्ठा पर देश ने भरोसा किया.

दिल्ली- आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद भवन पहुंचीं.संसद में संयुक्त संत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित कर रही है. संसद भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण चल रहा है.

अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले जीते हुए सांसदों को बधाई. राष्ट्रपति ने कहा कि लगातार तीसरी बार बहुमत की सरकार बनी है.कश्मीर में वोटिंग का नया रिकॉर्ड बना है. हमने विकसित भारत का संकल्प लिया है. जनसेवा का सौभाग्य कम लोगों को मिलता है. भारत में स्थिर और स्पष्ट बहुमत वाली सरकार है.

भारत दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. राज्यों के विकास को गति मिली है.नीयत और निष्ठा पर देश ने भरोसा किया. सरकार विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रही है. रोजगार और स्वरोजगार की योजनाएं चल रहीं है. दुनिया के विकास में भारत का 15% योगदान है.

आगे राष्ट्रपति ने कहा कि गारंटी और डिलीवरी में सरकार का भरोसा है. भारत कृषि व्यवस्था में बदलाव कर रहा है. देश की विकास दर 8 फीसदी रही है.किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे है.

Related Articles

Back to top button