राष्ट्रपति पुतिन ने यूरोप में किया शांति-भंग, पश्चिमी गठबंधन “अपने क्षेत्र के हर इंच” की करेगा सुरक्षा : NATO प्रमुख

स्टोल्टेनबर्ग ने NATO सदस्य देश पोलैंड में लास्क एयरबेस की यात्रा के दौरान यह बड़ा बयान दिया। उनके इस बयान के कई बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। NATO सदस्य पोलैंड का पड़ोसी देश यूक्रेन छठे दिन भी पूरी बहादुरी और तत्परता के साथ रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ रहा है।

रूस यूक्रेन के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के और व्यापक होने की संभावना प्रबल हो गई है। दरअसल, NATO प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने मंगलवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके “यूरोप में शांति भंग कर दी है” और पश्चिमी रक्षा गठबंधन (Western Defence Alliance) “हमारे क्षेत्र के हर इंच” की रक्षा करेगा।

जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा “राष्ट्रपति पुतिन ने यूरोप में शांति भंग कर दी है। मित्र राष्ट्र यूक्रेन के अन्यायपूर्ण और क्रूर आक्रमण की निंदा करते हैं।” स्टोल्टेनबर्ग ने पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के साथ संवाददाताओं से कहा “रूसी हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है, और यह बेलारूस द्वारा सक्षम और सक्रिय किया गया है। नाटो सहयोगी यूक्रेन को समर्थन प्रदान करते हैं।”

स्टोल्टेनबर्ग ने NATO सदस्य देश पोलैंड में लास्क एयरबेस की यात्रा के दौरान यह बड़ा बयान दिया। उनके इस बयान के कई बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। NATO सदस्य पोलैंड का पड़ोसी देश यूक्रेन छठे दिन भी पूरी बहादुरी और तत्परता के साथ रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ रहा है।

इन सभी घटनाक्रमों के बीच NATO प्रमुख का यह बयान इस संभावना को अधिक मजबूत बना देता है कि छह दिनों से चल रहा यह युद्ध अब केवल दो देशों के बीच सीमित नहीं रहने वाला है। संभवतः अब इस युद्ध में NATO के सदस्य देश भी भाग ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV