President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान आज, 24 जुलाई तक राष्ट्रपति कोविंद का है कार्यकाल

भारत निर्वाचन आयोग आज राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान करेगा. जिसके लिए आयोग ने दोपहर 3 बजे दिल्ली के विज्ञानं भवन में प्रेस वार्ता बुलाई है. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल इस वर्ष 24 जुलाई को पूरा हो रहा है. गौरतलब है कि कार्यकाल के की अवधि पूरी होने से पहले राष्ट्रपति का चुनाव हो जाना चाहिए.

Desk: भारत निर्वाचन आयोग आज राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान करेगा. जिसके लिए आयोग ने दोपहर 3 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता बुलाई है. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल इस वर्ष 24 जुलाई को पूरा हो रहा है. गौरतलब है कि राष्ट्रपति के कार्यकाल की अवधि पूरी होने से पहले चुनाव हो जाना चाहिए. इससे पहले राष्ट्रपति के लिए 17 जुलाई 2017 को चुनाव हुआ था और 20 जुलाई को नतीजे जारी हुए थे.


राष्ट्रपति के निर्वाचन में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा सभी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य समेत दिल्ली और संघ शासित प्रदेश पुदुचेरी के विधानसभा के सदस्य हिस्सा लेते हैं.

ऐसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव

अपने देश में राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है. जिसमे संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य हिस्सा लेते है लेकिन दोनों सदनों के मनोनीत सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलता है.

Related Articles

Back to top button