Desk : NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीता है. बड़े अंतर के साथ द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीता है. देश को आज अपना 15वां राष्ट्रपति मिलेगा. 18 जुलाई को संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती दिल्ली के संसद भवन में सुबह 11 बजे शुरू हुई. जिसमे एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने जीत दर्ज की. इसी के साथ देश को दूसरी महिला राष्ट्रपति मिलीं है. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को पक्ष के साथ कई दलों ने समर्थन दिया था. निर्वाचित होने के बाद वह इस पद को संभालने वाली पहली आदिवासी महिला हैं. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है वही द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई जो महामहिम की शपथ लेंगी. मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं.
आपको बता दें कि आज सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति चुनाव की मतगड़ना शुरू हुई और जो देर शाम तक चली. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कुल 577778 मत प्राप्त किया है. तीसरे राउंड में ही द्रौपदी मुर्मू की बड़ी जीत हुई. NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट मिले. वहीं तीसरे राउंड में यशवंत सिन्हा को 1058 वोट मिले यशवंत सिन्हा को मिले वोट की वैल्यू 261062 रही.
राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों की गिनती प्रथम राउंड में कुल 748 वोटों की गिनती हुई,पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले वहीं विपक्ष से यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले, पहले राउंड में 15 वोट अवैध पाए गए, द्रौपदी मुर्मू को मिले 540 वोट का मूल्य 3,78,000, यशवंत सिन्हा को मिले 208 वोट का मूल्य 1,45,600 है.
वहीं दूसरे राउंड में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को 1349 मत मिले साथ ही विपक्ष के यशवंत सिन्हा को 537 मत मिले. द्रौपदी मुर्मू को मिले 1349 वोटों की वैल्यू 4,83,299 रही. वहीं यशवंत सिन्हा को मिले 537 वोटों की वैल्यू 1,89,876 रही.
गौर हो कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा नहीं होने की वजह से इस बार सांसदों के मतों का मूल्य 708 से घटकर 700 हो गया है. वहीं विधायकों के मतों के मूल्य राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हैं. यूपी के विधायक का मत मूल्य सबसे अधिक है. यूपी के विधायक के मत का मूल्य 208 है वहीं इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों का मूल्य 176 रहा है.
चुनाव आयोग के अनुसार, सोमवार को हुए मतदान में कुल मतदाताओं में से 99 प्रतिशत से अधिक ने मतदान किया था। बतादें की इससे पहले कोविंद कुल 10,69,358 वोटों में से 7,02,044 वोट पाकर राष्ट्रपति बने थे, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी मीरा कुमार को केवल 3,67,314 वोट मिले थे.